{"_id":"66ce2f921bcc6695ce0eb086","slug":"father-had-repaid-a-loan-of-three-lakhs-by-selling-one-bigha-of-land-etawa-news-c-216-1-etw1001-115279-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक बीघा जमीन बेचकर पिता ने चुकाया था तीन लाख का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक बीघा जमीन बेचकर पिता ने चुकाया था तीन लाख का कर्ज
विज्ञापन
सैफई। विधवा भाभी, भतीजी के साथ जहर पीकर आत्महत्या करने वाले किसान के पिता ने एक साल पहले एक बीघा जमीन बेचकर बेटे का तीन लाख रुपये का कर्ज चुकाया था। उसके बाद भी किसान का सूदखोरों ने पीछा नहीं छोड़ा, तीन लाख रुपये की और मांग कर रहे थे। वहीं, किसान की पत्नी शराब और कर्ज से परेशान होकर दो साल पहले उसे छोड़ कर चली गई थी।
दयाशंकर के पिता बीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास छह बीघा जमीन है। जिसमें एक बीघा जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिसकी अभी नाप-जोख नहीं हुई है। एक साल पहले उसका बेटा काफी परेशान था, जब हमें पता चला कि उसने गांव के तीन लोगों से शराब पीने के लिए कर्जा चढ़ लिया था। तब उन्होंने एक बीघा जमीन बेच दी थी। उक्त लोगों को तीन लाख रुपए दिए थे। अब उसके पास चार बीघा जमीन है।
बीते दो-तीन दिन से यह लोग फिर से हमारे बेटे पर तीन लाख रुपये का कर्ज बताने लगे। जिससे वह काफी परेशान हो गया था। दयाशंकर की 2021 में शादी हुई थी। उसकी एक बेटी है। पत्नी दो साल पहले शराब अधिक पीने और कर्जा चढ़ने की वजह से बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई। जिसका कोर्ट में मामला भी चल रहा है। मां सरोज देवी ने बताया कि उनके पति दिव्यांग हैं। अब इन मासूम बच्चों को कैसे पालेंगे। छोटे बेटे की पत्नी भी घर छोड़कर अपने मायके चली गई। वहीं सोमवार शाम चाचा-भतीजी के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। जहां सभी की आंखें नम हो गईं। बच्ची के शव को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया। उधर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मां ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद दिव्यांग पिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।