फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father death in accident before marriage of daughter

बेटी की डोली उठाने से पहले हादसे में पिता की चली गई जान

Tue, 10 Oct 2017 10:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Father death in accident before marriage of daughter
अचानक कुत्ता आ गया और दुर्घटना हो गई
अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटा एक पिता बेटी की डोली तक नहीं उठा पाया और सड़क हादसे में उसने दम तोड़ दिया। शादी का निमंत्रणपत्र बांटने पत्नी संग औरैया जा रहे सुरेश की बाइक के सामने एकाएक रास्ते पर अचानक कुत्ता आ गया और दुर्घटना हो गई। 
विज्ञापन


उसे बचाने मेें वह असंतुलित होकर गिर गए और घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे। वहीं, घटना के दौरान उनकी पत्नी भी बुरी तरह घायल हो गईं। कल्याणपुर-कानपुर के विनायकपुर-महाराणा प्रतापनगर निवासी सुरेशचंद्र्र (48) की पत्नी मंजूलता ने बताया कि बेटी ज्योति चंद्रा की शादी 9 नवंबर को होनी है। पति हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग निदेशालय कानपुर में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

Father death in accident before marriage of daughter
सुरेश चंद्र की फाइल फोटो
सुरेश चंद्ग मंगलवार को बाइक से निमंत्रण पत्र बांटने औरैया जा रहे थे। रास्ते में कांधी गांव के पास अचानक हाईवे पर सामने आए कुत्ते को बचाने में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में जख्मी पति एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया।

यहां इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। बेटी की शादी से एक महीने पहले पति की मौत से मंजुलता रो-रोकर बेहाल हो गई। डेरापुर के थाना इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed