फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father also dies after son; both had consumed a cold drink after eating *Tahri*.

Kanpur News: तहरी खाकर कोल्डड्रिंक पीने से बीमार बेटे के बाद पिता की भी मौत

Sun, 02 Aug 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Father also dies after son; both had consumed a cold drink after eating *Tahri*.
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के मोहम्मदपुर में तहरी खाकर कोल्डड्रिंक पीने से बीमार अब्दुल महताब (37) की शनिवार को कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम को छह बजे शव गांव पहुंचा। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर निवासी अब्दुल सरताज ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात छोटे भाई अब्दुल महताब ने पत्नी निशा, पुत्र वारिश (11), आहिल (10), पुत्री अदीबा (4) के साथ घर में बनी तहरी खाकर कोल्डड्रिंक पी थी। रात में ही सभी के पेट में दर्द होने की सूचना पर उनके घर पहुंच कर इलाज के लिए देवीपुर सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां से कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। कानपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार को चिकित्सक ने आहिल को मृत घोषित कर दिया था। अब्दुल महताब का इलाज चल रहा था। अन्य सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया था। शनिवार को चिकित्सक ने अब्दुल महताब को भी मृत घोषित कर दिया। शाम छह बजे शव गांव लाया गया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

.....................
बयान...
मोहम्मदपुर में तहरी खाने से परिवार के बीमार होने व मौत होने जानकारी हुई है। रविवार को देवीपुर सीएचसी से टीम भेज कर जांच कराई जाएगी। - डॉ. जयगोविंद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed