{"_id":"61880c8acbe6c96c6b55b4bb","slug":"fathepur-news-abdullah-was-traveling-with-abbu-omar-kanpur-news-knp6626133153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्बू उमर के साथ अब्दुल्ला का था आना-जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्बू उमर के साथ अब्दुल्ला का था आना-जाना
विज्ञापन
फतेहपुर। धर्मांतरण कराने का आरोपी उमर गौतम के पकड़े जाने के बाद उसका बेटा भी एटीएस की गिरफ्त में आया है। उमर गौतम के साथ उसके बेटे का भी जिले में आना-जाना रहा है। अब्दुल्ला के पकड़े जाने के बाद जिले में धर्मांतरण और फंडिंग को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां पंथुआ गांव का उमर गौतम रहने वाला है। अब उसके बेटे अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है। अब्दुल्ला इससे पहले अपनी चचेरी बहन की शादी में फतेहपुर आया था।
शहर के एक मैरिज हाल में अब्दुल्ला अपने पिता के साथ आया था। उसका अब्बू के साथ अक्सर फतेहपुर आना जाना था। चर्चा है कि उमर के कनेक्शन वाले मदरसों और स्कूलों में अब्दुल्ला ही फंडिंग करता था।
विज्ञापन
खतौनी में उमर गौतम के नाम पर खेत दर्ज हैं। उमर का परिवार रजिस्टर में नाम पता है। आशंका जताई जा रही है कि अब्दुल्ला का भी परिवार रजिस्टर में नाम पता हो सकता है।
हालांकि मामले में पुलिस और एलआईयू हरकत में नहीं आई है। एलआईयू प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया मामले में कोई दिशा निर्देश अधिकारियों से नहीं मिले है। निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।