{"_id":"66309474556a0bc30c09efa9","slug":"fatehpur-young-man-brutally-murdered-body-thrown-in-the-bushes-of-canal-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: युवक की बेरहमी से हत्या, नहर की झाड़ियों में फेंका शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: युवक की बेरहमी से हत्या, नहर की झाड़ियों में फेंका शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Tue, 30 Apr 2024 12:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:22 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर में युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। नहर की झाड़ियों में शव मिला है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रो मार्ग पर चक काजीपुर नहर में मंगलवार को युवक का रक्त रंजित शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम व उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस कयास लगा रही है कि हत्या कहीं और की गई है। उसके बाद शव लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
युवक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसके हाथ के नाखून घिसे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि नहर में फेंकने के लिए शव काफी दूर तक घसीटा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं कटाई की वजह से करीब रात 12 बजे तक घटनास्थल के आसपास चहल पहल रही है। शव को रात 12 के बाद ही फेंका होगा। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन