फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Woman's nude photo taken, made viral, report filed against two people

Fatehpur: महिला को निर्वस्त्र कर खींची फोटो वायरल की, दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Mar 2025 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Mar 2025 11:53 PM IST
सार

Fatehpur News: महिला को बंधक बनाकर पीटने के बाद निर्वस्त्र कर फोटो खींचने और उन्हें वायरल करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Fatehpur: Woman's nude photo taken, made viral, report filed against two people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

विस्तार

घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर पीटने के बाद पड़ोसी युवकों ने निर्वस्त्र कर दिया। बेहोशी की हालत में महिला की बिना कपड़ों के फोटो खींच ली और वायरल कर दी। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एएसपी से शिकायत की। बताया कि पति गुजरात के सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में 22 फरवरी को वह अकेली थीं। रात करीब 10 बजे एक गांव का पूरन निषाद अपने साथी ओम प्रकाश के साथ घर में घुस आया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारापीटा। कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में बिना कपड़ों के फोटो खींच ली और फेसबुक पर वायरल कर दी। महिला ने होश आने पर परिजनों को आपबीती बताई। महिला के ससुर ने दोनों के घर पर शिकायत की तो ससुर को लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed