फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Wife beaten to death on suspicion of illicit relationship husband himself went to the police station

Fatehpur: अवैध संबंध के शक पर पत्नी की पीटकर हत्या की, पति खुद थाने पहुंचा…खून सने हाथ देखकर पुलिस रह गई हैरान

Sun, 30 Nov 2025 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Nov 2025 03:51 PM IST
सार

Fatehpur News: झाऊपुर गांव में रविवार सुबह अवैध संबंध के शक पर पति ने पत्नी की सब्बल से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही आला कत्ल के साथ थाने में सरेंडर करने पहुंच गया।        

विज्ञापन
Fatehpur Wife beaten to death on suspicion of illicit relationship husband himself went to the police station
अवैध संबंध की आशंका में पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर गांव में अवैध संबंध के शक पर रविवार सुबह करीब आठ बजे पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद पति खुद ही आला कत्ल के साथ थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। पुलिस पति के खून सने हाथों को देखकर भौचक रह गई। उसे फौरन हिरासत में लिया और  अधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन

घटनास्थल की सीओ में जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बांदा जिले के जलालपुर निवासी शिखा सिंह की शादी करीब 16 साल पहले राधानगर थाना अंतर्गत रमवां गांव निवासी अजय सिंह के साथ हुई थी। शहर के देवीगंज में अजय सिंह एक जनरल स्टोर की दुकान में काम करता है। शादी के बाद पति-पत्नी और ससुरालयों के बीच विवाद होने लगा।

विज्ञापन

पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया पत्नी उस पर परिवार से अलग शहर में रहने का दबाव बनाने लगी। इसके बाद वह शहर आ गया। अलग-अलग जगह पर किराए के घर लेकर रह रहा था। पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। इसी वजह से एक मकान में ज्यादा दिन नहीं रह पाते थे। उन्हें घर बदलना पड़ता था करीब एक माह से झाऊपुर में कमरा लेकर रह रहे थे।

विज्ञापन

हत्या के बाद थाने में आया पति
पत्नी सुबह अकेले कहीं जाने की जिद कर रही थी। उसने मना किया, नहीं मानने पर गुस्से में सबरी से पत्नी के सिर पर कई वार किए। मौके पर पत्नी की मौत हो गई। सीओ दुर्गेशदीप ने बताया अवैध संबंध की आशंका पर महिला की पति ने हत्या कर की है। हत्या के बाद थाने में आया है। मायके पक्ष के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed