फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Wanted Criminal with 25000 Bounty Arrested in Encounter Had Stabbed a Woman to Death

Fatehpur: 25 हजारी इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार; महिला की चाकू घोंपकर की थी हत्या, पैर में लगी गोली, उपचार जारी

Fri, 03 Apr 2026 09:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 09:16 AM IST
सार

Fatehpur News: फतेहपुर में महिला की चाकू मारकर हत्या करने वाले इनामी बदमाश सोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन
Fatehpur Wanted Criminal with 25000 Bounty Arrested in Encounter Had Stabbed a Woman to Death
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : Amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में महिला की सरेशाम पड़ोसी प्रेमी ने 24 मार्च को चाकू से पेट में घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद भागे आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 33 वर्षीय महिला का पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है।

विज्ञापन

इधर,महिला के करीब तीन साल से पड़ोसी अनुपम उर्फ सोनू यादव से अवैध संबंध हो गए थे। महिला का सोनू ने अश्लील वीडियो व फोटो बनाई थी। महिला को बदनाम करने की धमकी देकर सोनू ब्लैकमेल करने लगा था। उससे रुपये ऐंठता था। काफी गहने भी ले लिए थे। इसी वजह से सोनू से महिला दूरी बनाई थी। खुन्नस में सोनू ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

विज्ञापन

आरोपी पर रखा था 25,000 का इनाम
महिला ने 11 फरवरी को सदर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत फेसबुक आईडी पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोनू यादव ने महिला की 24 मार्च की शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पर 25,000 का इनाम रखा था। आरोपी को पुलिस ने मुड़भेड़ बाद गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि एनटीपीसी चौफेरवा के पास से आरोपी को मूड बाद के बाद पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed