फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Two people including a woman died due to electric shock, two people narrowly escaped

Fatehpur: करंट से महिला समेत दो की मौत, दो लोग बाल-बाल बचे

Thu, 02 Oct 2025 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Oct 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Two people including a woman died due to electric shock, two people narrowly escaped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बहरौली गांव में टीन शेड में आ रहे करंट की चपेट आ कर महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए। कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव में गुरुवार को रीना द्विवेदी (52) पत्नी जितेंद्र उर्फ प्यारेलाल द्विवेदी घर के बरामदे में टीन शेड के नीचे सफाई कर रही थीं। इसी दौरान शेड में लगे लोहे के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


महिला की चीख सुनकर सामने रहने वाले रघुनाथ द्विवेदी (60) उन्हें बचाने दौड़े लेकिन वह भी करंट की जद में आ गए। हादसे में रीना द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रघुनाथ द्विवेदी ने सीएचसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रीना को बचाने के प्रयास में पति जितेंद्र और पुत्र बुद्धू भी करंट की चपेट में आ गए। हालांकि वे किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। मृतक रघुनाथ, रीना के परिवारिक रिश्ते से जेठ लगते हैं। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed