Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Two people died and four were injured when trees and lightning fell due to storm

Fatehpur: आंधी से पेड़ व बिजली गिरने से दो की जान गई, चार घायल

Sun, 27 Apr 2025 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Apr 2025 11:45 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में आंधी से पेड़ व बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे चौडगरा व अमौली में हुए।

विज्ञापन
Fatehpur: Two people died and four were injured when trees and lightning fell due to storm
गुलाब व सुधीर यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में चौडगरा में आई तेज आंंधी से पेड़ गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि अमौली कस्बे में बिजली गिरने की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। दोनों ही हादसों में चार लोग घायल हो गए। चौडगरा में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव के दलाखेड़ा निवासी भइयालाल का पुत्र सुधीर यादव (24) शनिवार शाम गेहूं का बोझ बांधने गया था। आंधी व बारिश होने पर सुधीर यादव व गांव के विमल (25), राजन (18) खेत से घर लौटने लगे।

विज्ञापन


तेज बारिश होने पर रास्ते में सरकारी नलकूप के बाहर खड़े हो गए। नलकूप के पीछे खड़ा भारी भरकम महुआ का पेड़ आंधी से धराशायी होकर नलकूप की कोठरी पर गिर गया। पेड़ गिरने से नलकूप की कोठरी जमींदोज हो गई। तीनों पेड़ की डाल व मलबे में दब गए। पेड़ की भारी डाल के नीचे सुधीर यादव की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पेड़ की डाली काटकर सुधीर का शव बाहर निकाला। उधर, दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उनको कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


उधर अमौली कस्बे में चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव का गज्जा का डेरा निवासी रामलाल निषाद बटाई में खेत लिए हुए हैं। वह शनिवार शाम परिवार के आठ लोगों के साथ गेहूं कटाई के लिए खेत पर थे। सभी लोग करीब रात आठ बजे अलग-अलग जगह बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरी। रामलाल ने बताया कि बड़ा बेटे गुलाब (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेश, ट्रैक्टर मालिक रामशंकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को हमीरपुर में भर्ती कराया गया। भाई उमाकांत ने बताया कि वह सात भाई हैं और भाई सूरत में कमाते हैं। चचेरे भाई रामबाबू की बेटी की शादी 14 अप्रैल को है। पांच भाई शादी में आए थे। उनके दो भाई रमाकांत और नरेंद्र नहीं आ सके। केवल सात बीघा खेत हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की राजस्व प्रशासन को जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed