{"_id":"5fc3f5882862f63a1211a8f2","slug":"fatehpur-two-friends-died-after-falling-from-a-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: बाइक रेलिंग से भिड़ी, पुल से गिरकर दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: बाइक रेलिंग से भिड़ी, पुल से गिरकर दो दोस्तों की मौत
Mon, 30 Nov 2020 12:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में ममेरे भाई की गोदभराई में आए बाइक सवार दो दोस्त बहरामपुर रेलवे ब्रिज की रेलिंग से टकराकर ब्रिज के नीचे जा गिरे। दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
किशनपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव निवासी जयकरन (22) पुत्र कंधई धोबी गांव के ही रहने वाले दोस्त महेश कुमार (21) पुत्र शिवप्रकाश प्रजापति के साथ बाइक से अपने मामा गंगा प्रसाद के बेटे पिंटू की गोदभराई में मुसइदापुर थाना थरियांव आए थे।
रविवार की शाम दोनों दोस्त बाइक से किसी काम से थरियांव आए। यहां से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक बहरामपुर रेलवे ओवरब्रिज में असंतुलित होकर ब्रिज की रेलिंग से जा भिड़ी। जोरदार भिड़ंत होने के कारण बाइक सवार दोनों दोस्त उछलकर ओवरब्रिज के नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
बाइक पुल पर ही रह गई। 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण जयकरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेश ने अस्पताल में दम तोड़ा। जयकरन का छोटा भाई सूरज , मां रुकमिना और महेश कुमार की मां संगीता देवी और छोटे भाई राधेश्याम, रिंकू का रो-रोकर हाल बेहाल है। जयकरन मुंबई में मजदूर था, जबकि महेश की थरियांव में मैकेनिक की दुकान है। थाना इंचार्ज उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि असंतुलित होकर बाइक रेलिंग से टकराने से दुर्घटना हुई है। दोनों युवकों की मौत हो गई है।