फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Truck crushed innocent girl on going home with parents, died on the spot

फतेहपुर: माता पिता के साथ घर जा रही मासूम को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 27 May 2021 08:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 27 May 2021 08:01 PM IST
सार

फतेहपुर में गुरुवार दोपहर माता पिता के साथ घर जा रही मासूम बच्ची रोड पार करते समय एक हादसे का शिकार हो गई। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।

विज्ञापन
Fatehpur: Truck crushed innocent girl on going home with parents, died on the spot
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर के ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ के समीप छीट का पुरवा मोड़ के पास बहुआ बिंदकी मार्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के छीट का पुरवा गांव निवासी भोला निषाद अपनी पत्नी ममता देवी व (7) वर्षीय पुत्री प्रांशी के साथ बहुआ कस्बे से टेम्पो में बैठकर गांव जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के समीप छीट का पुरवा मोड़ के पास टेम्पो से उतरकर गांव की ओर जाने लगे। तभी बंधवा की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची प्रांशी (7) को कुचल कर मौके से फरार हो गया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मां ममता देवी व पिता भोला निषाद का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बच्ची प्राथमिक विद्यालय गौरी में कक्षा 3 की छात्रा थी। अपने भाइयों संदीप कुमार, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार व दिलीप कुमार से छोटी थी। दुर्घटना की वजह से सड़क में करीब आधा घंटा यातायात अवरुद्ध रहा। इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं ट्रक चालक व ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed