{"_id":"63d792ef0c6a7a74b84aa78e","slug":"fatehpur-thread-factory-operator-murdered-wife-suspected-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: धागा फैक्टरी संचालक की बंद कमरे में हत्या, पत्नी पर शक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: धागा फैक्टरी संचालक की बंद कमरे में हत्या, पत्नी पर शक, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 30 Jan 2023 03:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:23 PM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में धागा फैक्टरी के संचालक अमित गुप्ता (36) की धारदार हथियार से रविवार रात करीब डेढ़ बजे हत्या कर दी गई। एसपी राजेश कुमार सिंह और सीओ परशुराम त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी ने बताया कि शव बंद कमरे में मिला है। उस कमरे में पत्नी और बच्चे थे। हिरासत में फैक्टरी संचालक की पत्नी को लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे पत्नी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फतेहपुर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनीगली निवासी अमित गुप्ता पिछले कई साल से मुंबई में रहते थे। मुंबई में पावर लूम मशीन (धागा बनाने की फैक्टरी) के संचालक थे। वह बीते हफ्ते सोमवार को परिवार में शादी समारोह के सिलसिले में पैतृक घर आए थे। उसकी पत्नी पूनम देवी, 10 वर्षीय पुत्र अर्पित और 8 वर्षीय पुत्री परी रविवार को मुंबई से लौटे थे।
विज्ञापन
परिवार के लोग नीचे कमरे में सो रहे थे। पहली मंजिल पर बने कमरे में अमित, पूनम और बच्चे सो रहे थे। कमरे में ही अमित की हत्या किए जाने का परिवार को रात करीब डेढ़ बजे पता लगा। परिवार के होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक कमरे में आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है। अमित और पूनम के बीच मनमुटाव था। मृतक की मां तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सिर और गर्दन में चोट के निशान हैं। किसी धारदार हथियार से चोट की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन को पहुंची। पुलिस ने पूनम देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर की है।
विज्ञापन