फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: thief who stole a sack of peas from the wholesale market and fled, arrested

Fatehpur: आढ़त से मटर का बोरा चुराकर भागा चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 11:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 11:56 AM IST
सार

Fatehpur News: चोर ने आढ़त से मटर का बोरा चुरा लिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस चोर तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Fatehpur: thief who stole a sack of peas from the wholesale market and fled, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ला निवासी अमीन की बैलाही बाजार हनुमान मंदिर के बगल में सब्जी बेचने की दुकान है। वह दुकान तीन जनवरी की रात बंद करने के बाद घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा पड़ा था। चोर दुकान से करीब 2250 कीमत के मटर का 50 किलो का बोरा चुरा ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के जरिए पुलिस ने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर निवासी विकास कुमार रैदास को पकड़ा है। आरोपी से मटर बेचने का 1100 रुपये व तमंचा बरामद किया गया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed