फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Student hanged herself, body burnt by pouring petrol due to fear of police

Fatehpur : छात्रा फंदे पर लटकी, परिजनों ने पुलिस के डर से शव पेट्रोल डालकर फूंका... लपटों में झुलसे छह लोग

Sun, 14 Jul 2024 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Jul 2024 12:26 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में कक्षा नौ की छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस के डर से परिजनों ने पेट्रोल डालकर शव को जला दिया।

विज्ञापन
Fatehpur: Student hanged herself, body burnt by pouring petrol due to fear of police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में शुक्रवार रात छात्रा फंदे पर लटक गई। पुलिस कार्रवाई के भय से परिजनों ने शनिवार सुबह पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। पेट्रोल से भड़की आग की चपेट में छात्रा के पिता समेत गांव के छह लोग झुलस गए।
विज्ञापन


गांव की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार रात छात्रा ने कमरे की छत के हुक से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शनिवार सुबह छात्रा का शव लटका देखकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। मृतका के घरवालों का कहना है कि प्रधान ने उन लोगों को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी सीओ से वार्ता हो गई है। उन्होंने घंटेभर में शव को जलाकर ठिकाने लगाने के लिए कहा है। पुलिस के आने के डर से परिजनों ने गांव के कुछ लोगों की मदद से 20 लीटर पेट्रोल का इंतजाम कराया।
विज्ञापन

गांव किनारे श्मशान घाट में पेट्रोल डालकर शव में आग लगाई। इस दौरान भड़की आग की चपेट में आने से छात्रा के पिता व गांव के छह अन्य लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का झोलाछाप के यहां इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि छात्रा की मां की 15 साल पहले मौत हो चुकी है।

उसका एक सगा भाई-बहन, सौतेली मां व सौतेली दो बहनें हैं। सीओ होरीलाल सिंह ने बताया कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। प्रधान ने छात्रा के परिजनों को झूठ बोलकर अंतिम संस्कार के लिए गुमराह किया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed