फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Student commits suicide after being beaten up by girlfriend's family

Fatehpur: प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से आहत छात्र ने दी जान, मचा कोहराम

Sat, 29 Mar 2025 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 06:30 PM IST
सार

Fatehpur News: प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से आहत छात्र ने मौत को गले लगा लिया। पिटाई से  युवक अवसाद में रह रहा था।

विज्ञापन
Fatehpur: Student commits suicide after being beaten up by girlfriend's family
अंशुमान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से आहत छात्र ने शुक्रवार घर पर रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी जिला अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। परिजन ओडिशा में रहने वाले छात्र के पिता व भाई के आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद पुलिस कार्रवाई की शिकायत करेंगे।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के केवई गांव करन सिंह का पुत्र अंशुमान सिंह उर्फ हेतल (22) चांदपुर कौंह गांव स्थित दिवंगत खेरेप्रसाद विपिन बिहारी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। घर में मां विनीता देवी व बहन हिमांशी के साथ रहता था। पिता करन सिंह ओडिशा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बड़ा भाई हंसराज अहमदाबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। चाचा रणधीर सिंह ने बताया कि भतीजे अंशुमान ने कक्षा 12 तक की पढ़ाई बिंदकी स्थित एक इंटर काॅलेज से की थी।
विज्ञापन


वह उन्हीं के घर में रहता था। उसी दौरान अंशुमान का साथ पढ़ने वाली छात्रा से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसका पता लड़की के परिजनों को लगा तो उन्होंने गुरुवार को लड़की से उसे फोन करवाकर मिलने के लिए बुलवाया। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने उसे घर के अंदर बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद बिंदकी कोतवाली के सुपुर्द कर दिया था। वह लोग कोतवाली पहुंचे। एक दूसरे से दोबारा नहीं मिलने के समझौते पर भतीजे को घर लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की पक्ष ने भतीजे को दोबारा बिंदकी में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। तनाव के चलते भतीजे ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। फोन पर हुई वार्ता में करन सिंह ने बताया कि वह ओडिशा से लौट रहे हैं। बेटे की मौत के मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed