फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Stick broke in a transaction dispute, two people seriously injured

Fatehpur: लेनदेन के विवाद में चटकी लाठी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 11 Aug 2024 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Aug 2024 10:06 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Fatehpur: Stick broke in a transaction dispute, two people seriously injured
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के असोथर में लेनदेन के विवाद में रविवार रात दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। एक पक्ष से एक बुजुर्ग महिला और युवती घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला को डाक्टर ने कानपुर रेफर किया है। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो निवासी देशराज का आरोप है कि उसकी पत्नी माधुरी से चार साल पहले ननकी देवी ने आवास दिलाने के नाम पर 15 हजार रूपये लिए थे।

विज्ञापन


वह रुपये नहीं दे रही थी। रविवार रात रुपये मांगने पर कहासुनी हो गई। ननकी व अपने पति अखिलेश व पुत्री संग लाठी डंडे से पत्नी माधुरी पर हमला किया। पत्नी को बचाने पुत्री नेहा और बेटा राजेश पहुंचे। उनको भी पीटा। हमले में मां माधुरी और बेटी नेहा को गंभीर रूप से घायल हो गई। पीएचसी असोथर से माधुरी को जिला अस्पताल रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि लेनदेन में विवाद हुआ है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed