फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Robber carrying 25000 bounty arrested in an encounter sustains gunshot wound to the left leg

Fatehpur Crime: मुठभेड़ में 25000 का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, बाएं पैर में लगी है गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 26 Apr 2026 08:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Apr 2026 08:25 AM IST
सार

Fatehpur News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजारी इनामी हिस्ट्रीशीटर धरमवीर को गिरफ्तार किया, जिसने आठ अप्रैल को महिला से चेन लूटी थी। बदमाश के खिलाफ 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Fatehpur Robber carrying 25000 bounty arrested in an encounter sustains gunshot wound to the left leg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में ई-रिक्शा सवार महिला के गले से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कानपुर देहात पुखरायां की रहने वाली राम प्रकाश कटियार की पत्नी प्रमिला आठ अप्रैल को ई-रिक्शा से घर जा रही थी।

विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के हर कुंडी के पास अपाचे बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चेन लूटकर भाग निकले थे। जांच में जुटी चांदपुर व थाना बिंदकी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत धमनाखुर्द रोड पर मुठभेड़ के दौरान चेन लूट में वांछित 25,000 इनामिया और हिस्ट्रीशीटर धरमवीर उर्फ राज लोधी उर्फ उगलेश को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन





अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 24 मुकदमे
आरोपी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव का रहने वाला है। मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शातिर बिंदकी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। विभिन्न थानों में कुल 24 अभियोग पंजीकृत हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया आरोपी ने अपने एक साथी के साथ ई-रिक्शा सवार महिला से चैन लूट की वारदात अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed