फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Road Accident Two friends riding a bike died after being hit by a truck one in critical condition

Fatehpur Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर…कानपुर रेफर

Wed, 12 Nov 2025 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Nov 2025 01:13 PM IST
सार

Fatehpur News: बांदा-टांडा हाईवे पर सिधांव गांव के पास मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई। वहीं, एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur Road Accident Two friends riding a bike died after being hit by a truck one in critical condition
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में बांदा-टांडा हाईवे पर सिधांव गांव के पास ट्रक की टक्कर से मंगलवार रात बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। एक की हालत नाजुक है। घायल को कानपुर रेफर किया गया है। ट्रक में फंसकर बाइक करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक सवारों का हेलमेट क्षतिग्रस्त हालत में मिला है।

विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के आनंद दीक्षित (25), कल्यानपुर थानाक्षेत्र के रामपुर रेवाड़ी गांव के दिलीप (22) और रामपुर रेवाड़ी गांव निवासी जितेंद्र (20) स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी में काम करते थे। तीनों बाइक से शहर लौट रहे थे। दुर्घटना में दिलीप की मौके पर मौत हो गई, जबकि आनंद ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

तीनों युवक सड़क पर ही पड़े रहे
जितेंद्र को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। खबर मिलते ही दिलीप की मां राजकुमारी व अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वह बेटे के गम में बेहाल दिखे। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक चाक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है। बांदा-टांडा हाईवे पर सिधांव गांव के पास सड़क हादसे में घायल होने के बाद तीनों युवक सड़क पर पड़े रहे।

राहगीरों ने हादसा स्थल का वीडियो वायरल किया
वहां से गुजरे कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब 30 मिनट का समय लग गया। इस दौरान एंबुलेंस भी नहीं पहुंची। काफी देर बाद एंबुलेंस आने पर पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने हादसा स्थल का वीडियो वायरल किया है, जिसमें तीनों युवक रोड पर तितर-बितर पड़े हैं।

विज्ञापन

परिजनों को पुलिस ने दी सूचना
पुलिस कर्मियों ने तीनों युवकों के मोबाइल कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। रामपुर रेवाड़ी गांव निवासी लखन नामक युवक सदर अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed