फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur road accident, Truck rammed into a trailer parked on the highway, one dead and two injured, body sent

फतेहपुर सड़क हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रेलर में घुसा ट्रक, एक की मौत और दो घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 12 Sep 2023 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Sep 2023 12:40 PM IST
सार

Fatehpur News: थानाध्यक्ष प्रवीन सिंह ने बताया कि मुकदमा लिख रहा है और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur road accident, Truck rammed into a trailer parked on the highway, one dead and two injured, body sent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाईवे पर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहा ट्रक घुस गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दो घायल हैं, जिनको सदर अस्पताल भेजा गया है। मंगलवार को सुबह साढ़े पांच बजे बिलंदा पुल से पहले इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक ट्रेलर में घुस गया।

विज्ञापन

ट्रेलर खराब होने की वजह से हाईवे किनारे रात से खड़ा था। सुबह चालक को नींद के कारण हादसे का अनुमान लगाया जा रहा है। ट्रक चालक प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना के टिकायता गांव रामकैलाश शर्मा पुत्र हरीलाल शर्मा है। ट्रक में चार अन्य लोग भी बैठे थे, जिनमें दो लोग घायल हो गए हैं। सुबह हादसे के बाद हाइवे में जाम लग गया।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी विकास सिंह मौके पर पंहुचे। टीम की मदद से चालक को ट्रक से निकाला। इसके बाद मृतक के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर परिजन भी पंहुच गए। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीन सिंह ने बताया कि मुकदमा लिख रहा है और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed