फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Killing of mentally disabled person by attacking him on the head with a brick

Kannauj: सिर पर ईंट से हमला कर विक्षिप्त दिव्यांग की हत्या, नग्नावस्था में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Mar 2023 12:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Mar 2023 12:28 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में दिव्यांग की सिर पर ईंट से हमला कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kannauj: Killing of mentally disabled person by attacking him on the head with a brick
विक्षिप्त दिव्यांग की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में शाम को घर से निकले मानसिक रूप से विक्षिप्त दिव्यांग की गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव नग्नावस्था में पड़ा मिला। शव के पास में ही खून से सनी ईंट व मृतक का लोअर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ प्राइवेट (27) पुत्र जगदीश चंद्र शर्मा मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के साथ ही दिव्यांग भी था। शनिवार देर शाम को वह अपने घर से निकला था लेकिन वापस नहीं पहुंचा। पिता जगदीश चंद्र शर्मा रात भर उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह गांव के ही कुछ बच्चों ने उनके घर से सौ मीटर दूर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैंपस में स्थित यज्ञशाला के पास प्राइवेट का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो जानकारी उसके परिजनों को दी।

विज्ञापन

शव के पास में खून से सनी हुई ईंट व लोअर भी पड़ा हुआ था। सूचना पाकर सीओ दीपक दुबे, छिबरामऊ कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उनका बेटा बहुत ही सरल स्वभाव का था। मानसिक रूप से विक्षिप्त दिव्यांग की हत्या क्यों की गई, उनके समझ में नहीं आ रहा है।

परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर शव को उठाने देने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष के समझाने पर परिजन मान गए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर को फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए। इस संबंध में सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष को शीघ्र मामले के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।

चाची की तेहरवीं से पहले उठ गया भतीजे का जनाजा
मृतक देवेंद्र कुमार उर्फ प्राइवेट की चाची पार्वती की मौत कैंसर के चलते 19 मार्च को हो गई थी। उनकी तेहरवीं संस्कार शनिवार को होना था लेकिन उससे पहले ही भतीजे का जनाजा उठ गया। प्राइवेट की मां बिट्टन देवी की मौत साल 2014 में हो चुकी है। वह अपने दो भाई व दो बहनों में तीसरे नम्बर का था और अविवाहित था।

दिन में ही बनवाया था आयुष्मान कार्ड
परिजनों ने बताया कि शनिवार को उनके घर के बाहर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। जिसमें देवेन्द्र ने अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया था। तब उनको नहीं पता था कि उसको इस सुविधा का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed