{"_id":"6805298a41583d2f5205ccdf","slug":"fatehpur-inter-state-history-sheeter-arrested-with-bomb-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: अंतरप्रांतीय हिस्ट्रीशीटर बमों के साथ गिरफ्तार, कानपुर देहात समेत कई जिलों में दर्ज हैं मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: अंतरप्रांतीय हिस्ट्रीशीटर बमों के साथ गिरफ्तार, कानपुर देहात समेत कई जिलों में दर्ज हैं मामले
Sun, 20 Apr 2025 10:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:37 PM IST
सार
Fatehpur News: अंतरप्रांतीय हिस्ट्रीशीटर को बमों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कानपुर देहात समेत झारखंड, मध्यप्रदेश के कई जिलों मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललौली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर युवक को पांच देशी बमों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ झारखंड प्रांत के बोकारो व कानपुर नगर, कानपुर देहात समेत जिले में 18 संगीन मामले दर्ज हैं। दतौली गांव निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ सुधूनुवा उर्फ छोटू सिंह को रविवार भोर चार बजे उमरपुर भोदर के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उसके पास से पांच बम बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़ ,पॉक्सो एक्ट के मामले दर्ज हैं। आरोपी झारखंड के बोकारो जिले के थाना चिराचास का हिस्ट्रीशीटर है। मध्य प्रदेश में भी लूट, हत्या को अंजाम दे चुका है। करीब तीन साल तक जेल में रहने के बाद कानपुर, कानपुर देहात में चोरी व लूट की घटना की थी। झारखंड प्रांत में बैंक डकैती की थी। झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन