{"_id":"6927f6e0217907410d019f71","slug":"fatehpur-hearing-in-abunagar-rediya-temple-tomb-case-next-date-15-december-police-force-deployed-in-premises-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: आबूनगर रेडइया मंदिर-मकबरा प्रकरण में सुनवाई, अगली तिथि 15 दिसंबर…परिसर में भारी पुलिस बल रहा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: आबूनगर रेडइया मंदिर-मकबरा प्रकरण में सुनवाई, अगली तिथि 15 दिसंबर…परिसर में भारी पुलिस बल रहा तैनात
Thu, 27 Nov 2025 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:29 PM IST
सार
Fatehpur News: आबूनगर रेडइया स्थित विवादित मंदिर-मकबरा प्रकरण की सुनवाई मंगलवार को सीनियर डिवीजन कोर्ट में हुई। इसमें अगली तारीख 15 दिसंबर तय की गई है। सुनवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय, फतेहपुर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में आबूनगर रेडइया के विवादित मंदिर–मकबरा प्रकरण में मंगलवार को सीनियर डिवीजन कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में अगली तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि 11 अगस्त को हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने विवादित स्थल में घुसकर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने दस नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, देव दीपावली के दिन पूजा पाठ को लेकर हुए विवाद में 21 महिलाओं पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवादित स्थल पर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। मामले की निगरानी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन