{"_id":"60b266be96e61f49961ca973","slug":"fatehpur-groom-disappeared-few-hours-before-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: शादी से चंद घंटे पहले गायब हो गया दूल्हा, बजार में घंटों ढूंढता रहा छोटा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: शादी से चंद घंटे पहले गायब हो गया दूल्हा, बजार में घंटों ढूंढता रहा छोटा भाई
Sat, 29 May 2021 09:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के बिंदकी में शादी से कुछ घंटे पहले बाजार में खरीददारी करने आया दूल्हा अचानक गायब हो गया। दूल्हे के साथ गया उसका छोटा भाई बाजार में काफी देर तक उसे ढूंढता रहा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे। परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए युवक का पता लगाए जाने की गुहार लगाई है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मनोज कुशवाहा कि बारात शनिवार की शाम मलवा थाना क्षेत्र के करसवां गांव जानी थी। शादी से कुछ घंटे पहले देर शाम वह अपने छोटे भाई सुभाष के साथ बाइक से बिंदकी कस्बे के सोनराही बाजार में खरीददारी करने आया था।
भाई को गाड़ी के पास खड़ा करके वह बाजार में सामान लेने चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो उसके भाई सुभाष ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन बाजार में उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन पहुंचे और युवक की खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन
जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत किया। सूचना पर तुरंत पुलिस सुनराही बाजार पहुंची। काफी देर तक पुलिस वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालती रही। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि गायब हुए युवक के भाई की तहरीर मिली है। युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।