{"_id":"6a201d577841a479230b5c7c","slug":"fatehpur-fed-up-with-harassment-by-in-laws-married-woman-ends-her-life-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने मौत को गले लगाया, मायके पक्ष ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने मौत को गले लगाया, मायके पक्ष ने लगाया ये आरोप
Wed, 03 Jun 2026 05:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सोनम प्रजापति की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार रात महिला कमरे में रस्सी के फंदे से लटक गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष ने रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी सोनम प्रजापति (25) की शादी 28 जून 2020 को गांव चक इटौली निवासी गया प्रसाद प्रजापति के साथ हुई थी। करीब एक साल पहले सोनम की बीमारी में 55 हजार रुपये ससुरालियों ने खर्च किए थे।
विज्ञापन
सोनम के भाई राकेश ने बताया कि बीमारी में खर्च रुपयों की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करते थे। उसे कई दिन से गाली गलौज कर परेशान कर रहे थे। बहन ने फोन पर प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी थी। इसके चलते ही बहन रात को कमरे में रस्सी के फंदे से पंखे के कुंडे पर लटक गई। उसे घटना की जानकारी बुधवार सुबह पड़ोसियों से हुई। महिला की चार साल की बेटी वंदना और तीन साल का बेटा अक्षय है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन