{"_id":"618fb28154dac90c702c506c","slug":"fatehpur-farmer-was-beaten-to-death-with-a-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: नलकूप पर सो रहे किसान की डंडे से पीटकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: नलकूप पर सो रहे किसान की डंडे से पीटकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी
Sat, 13 Nov 2021 06:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Nov 2021 06:11 PM IST
सार
फतेहपुर में किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के थरियांव में नलकूप पर सो रहे किसान की शुक्रवार रात डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की है। मौके से खून लगा डंडा बरामद हुआ है।
एएसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए हैं। असोथर थानाक्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव (70) शुक्रवार शाम को घर से खेत में लगी प्याज की फसल की रखवाली करने गए थे।
रात में वह नलकूप के छप्पर के नीचे चारपाई पर सो गए। उनकी सोते समय सिर आदि जगहों पर डंडे से वारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब नौ बजे परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चारपाई में उनकी टार्च और अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
नलकूप महज घर से एक किलोमीटर दूरी पर है। पुलिस ने किसान की पत्नी ननकी देवी और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों कोई रंजिश होने की जानकारी नहीं दे सके। ग्रामीणों से पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें पता लगा कि नलकूप के पास एक आंवले का पेड़ है।
पेड़ के पास शुक्रवार शाम को कुछ लोग बैठकर खा-पी रहे थे। उनसे किसी बात को लेकर किसान की नोक झोक हुई थी। प्रथम दृष्टयता पुलिस उन लोगों की तलाश में जुटी है। कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की गई है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।