{"_id":"667da60475242104930ff2bf","slug":"fatehpur-engineer-dies-in-road-accident-family-alleges-murder-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 27 Jun 2024 11:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:21 PM IST
सार
सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो पूरा गांव गमगीन हो गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर थाने के सिमौर निवासी विकास लोधी सिंचाई विभाग में इंजीनियर था। वह बांदा मध्यप्रदेश की सीमा पर कार्यरत था। वह 26 जून की रात मझगाये कोठी के बाहर चारपाई में सो रहा था। करीब रात तीन बजे चालक शिवप्रसाद ने ट्रैक्टर से विकास को कुचल दिया। हादसे की चौकीदार कल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजन शाम को शव लेकर गांव पहुंचे। पूरा गांव गमगीन हो गया। पिता रामऔतार ने बताया कि उसके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। वह नहर पटरी से निकलने वाले भारी वाहनों का विरोध करता था। इसकी खुन्नस खनन माफिया मानते थे। विकास का बड़ा भाई रामराज है। उसकी पत्नी अंजली का हाल बेहाल है। उसका एक डेढ़ साल का पुत्र है।