{"_id":"69fa302a9f058963270468b1","slug":"fatehpur-dispute-over-accompanying-brother-to-take-an-exam-distraught-student-ends-her-life-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी भर का गम दे गया झगड़ा: भाई से परीक्षा दिलाने के लिए साथ चलने की बात पर हुआ विवाद, आहत छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी भर का गम दे गया झगड़ा: भाई से परीक्षा दिलाने के लिए साथ चलने की बात पर हुआ विवाद, आहत छात्रा ने दी जान
Tue, 05 May 2026 11:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 05 May 2026 11:32 PM IST
सार
Fatehpur News: परीक्षा दिलाने के लिए साथ जाने की बात पर हुए विवाद के बाद छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रीती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाई से विवाद के बाद बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार देर रात भाई-बहन के बीच परीक्षा दिलाने के लिए साथ चलने की बात पर विवाद हुआ था। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कालूखेड़ा गांव निवासी प्रीति (20) कानपुर देहात मूसानगर नजीरी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इन दिनों उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। मंगलवार को भी परीक्षा थी।
परिजन ने बताया कि सोमवार रात छोटे भाई दीपक ने उसे परीक्षा दिलाने के लिए साथ चलने बात कही थी। इसी बात पर प्रीती और दीपक के बीच बहस चलती रही। करीब रात 10 बजे परिवार के सभी लोग सो गए थे। इसी दौरान प्रीति अपने कमरे में चली गई। कमरे की स्लैब पर पड़ी लोहे की रॉड पर रस्सी का फंदा बनाकर छात्रा फंदे से लटक गई। मां रूबी की सुबह नींद खुली। उसने कमरे में पुत्री को फंदे से लटका देखा। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी मुन्नीबराम मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि भाई-बहन के बीच विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।