फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Dengue confirmed in three including mother and son

फतेहपुर: डेंगू व बुखार के मिले मरीज, मां-बेटे समेत तीन में डेंगू की पुष्टि

Sat, 06 Nov 2021 06:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Nov 2021 06:57 PM IST
सार

डेंगू मरीज मिलने पर डॉ. अनुपम सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा। मौके पर ग्रामीणों को दवा वितरित की गयी। डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि डेंगू से बचने के लिए साफ सफाई रखें। नालियों में पानी न जमा न होने दें। लोग फुल बांह के कपड़े पहने।

विज्ञापन
Fatehpur: Dengue confirmed in three including mother and son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में हसवा कस्बे के खेलदार मोहल्ला में एक ही परिवार के तीन लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इन सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रामविशाल मौर्य के घर में पिछले कई दिनों से पत्नी, बेटी व बेटे को बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव में ही प्राइवेट इलाज करवाते रहे। बुखार में आराम नहीं मिला, तो सदर अस्पताल में पत्नी नीलाम मौर्य, 15 वर्षीय बेटे और (28) वर्षीय बेटे विजय कुमार को भर्ती कराया। खून की जांच रिपोर्ट आने के बाद बेटे को डेंगू पॉजिटिव होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


इसी मोहल्ले के 18 वर्षीय अनूप मौर्य पुत्र दिलीप कुमार मौर्य को बुखार आ रहा था। पहले गांव में ही इलाज कराया। फिर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया और इलाज के दौरान खून की जांच हुईं, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।  मोहल्ले के दिलीप कुमार मौर्य, राम विशाल मौर्य, मुन्ना गुप्ता, राहुल मौर्य, देशराज पाल,केशन मौर्य, खालिद, नावेद, चंदिका, जितेंद्र कुमार आदि लोगों ने बताया कि दिवाली, होली व अन्य त्योहारों में भी सफाईकर्मी नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलियों की नालियां कीचड़ से भरी पड़ी रहती हैं। सड़कों में गंदगी फैली हुई है। उधर, डेंगू मरीज मिलने पर डॉ. अनुपम सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा। मौके पर ग्रामीणों को दवा वितरित की गयी। डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि डेंगू से बचने के लिए साफ सफाई रखें। नालियों में पानी न जमा न होने दें। लोग फुल बांह के कपड़े पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed