फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: couple died due to tractor collision

Fatehpur: ट्रैक्टर की टक्कर से उन्नाव के दंपती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 11 Dec 2022 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Dec 2022 10:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। मृतक के मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
Fatehpur: couple died due to tractor collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में मलवा थाना क्षेत्र में कैंची मोड़ पर रविवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के नंबरों के जरिये परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के बैजबामऊ गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव (36) कानपुर में ऑटो चलाते थे।

विज्ञापन


वह पत्नी पूजा श्रीवास्तव (33) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में रायबरेली जिले के ऊंचाहार गए थे। रविवार शाम को पति-पत्नी बाइक से ही घर लौट रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र में हाईवे पर कैंची मोड़ पर ट्रैक्टर गलत दिशा में फतेहपुर की ओर मुड़ गया। ट्रैक्टर की टक्कर बाइक में लगने से पति-पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। प्रमोद के बेटा आर्यन और बेटी वैष्णवी हैं। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया हे। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। हेलमेट घटनास्थल पर पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed