फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Change of religion under guise of prayer meeting

फतेहपुर: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन, भाजपा कार्यकर्ता ने मना किया तो हुआ झगड़ा, एक गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Jun 2021 12:48 AM IST
सार

पंकज ने राहुल को भी किताब थमाई और धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। राहुल के अनुसार, जब उसने कहा कि वह हिंदू है और धर्म नहीं बदल सकता तो पंकज भड़क गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Change of religion under guise of prayer meeting
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के खागा में बाबा ढाबा के पास पिछले कई दिनों से चल रही प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़ हुआ है। प्रार्थना सभा का नेतृत्व करने वाले एक युवक ने जब वहां पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता राहुल गुप्ता को धर्म बदलने की सलाह देते हुए धार्मिक पुस्तक दी तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर युवक द्वारा गाली-गलौज की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। खागा जीटी रोड सब्जी मंडी निवासी राहुल गुप्ता भाजपा कार्यकर्ता है। वह सोमवार की शाम को अपने साथी कौटिल्य, रीतेश व अन्य के साथ हाईवे किनारे स्थित बाबा ढाबा पहुंचा।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि पास में एक बेसमेंट में काफी महिलाएं जमा हैं और एक युवक उन्हें धार्मिक पुस्तक बांट रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि पंकज शिवहरे नाम का युवक निवासी कृष्ण बिहारी नगर वर्मा तिराहा कोतवाली फतेहपुर है। वह बिना अनुमति प्रार्थना सभा के नाम पर महिलाओं को ईसाई धर्म के लिए प्रोत्साहित कर रहा था और धार्मिक किताबें बांट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज ने राहुल को भी किताब थमाई और धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। राहुल के अनुसार, जब उसने कहा कि वह हिंदू है और धर्म नहीं बदल सकता तो पंकज भड़क गया। आरोप है कि मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। राहुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंकज को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने पंकज शिवहरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक धार्मिक पुस्तक बरामद हुई है। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि पंकज शिवहरे को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed