फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Bike rider injured in truck collision died, mother condition critical

Fatehpur: ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत, मां की हालत नाजुक, 15 दिन पहले हुई थी जीतू की शादी

Wed, 28 Jun 2023 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jun 2023 12:03 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में घायल बेटे की मौत हो गई। जबकि मां की हातल गंभीर बताई जा रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Bike rider injured in truck collision died, mother condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ में ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी मां की हालत गंभीर बनी है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। ललीली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी जीतू वर्मा (25) पुत्र कामता वर्मा अपनी मां विद्या देवी को लेकर बांदा जिले के चिल्ला गांव मौसी के घर गया था।

विज्ञापन


बाइक से मां को लेकर सोमवार शाम घर लौट रहा था। ललौली कस्बे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटा घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल से हैलट रेफर किया था। इलाज के दौरान जीतू वर्मा की मौत हो गई। वहीं मां विद्यादेवी की हालत नाजुक बनी है। मृतक की तीन बहने सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी हैं। मृतक अपने भाइयों शिव कुमार, वीरेंद्र, जितेंद्र और अजय में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी 11 जून को नेवालापुर गाँव में हुई थी। शादी के 15 दिन में ही युवक की मौत से नवविवाहिता का हाल बेहाल हो गया।

विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से लोडर चालक की मौत
फतेहपुर प्रयागराज के मऊआइमा माने के मौलाना नगर निवासी इरशाद ने बताया कि भतीजा ओसामा अहमद (24) लोहर चालक है। वह सोमवार रात कानपुर जा रहा था। परि थाना क्षेत्र के आमापुर ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास पीछे से ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भतीजा उसामा अहमद और मऊआइमा निवासी सहचालक राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भतीजे ओसामा की मौत हो गई।

बाइक सवार दो घायल
फतेहपुर राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी जुगल किशोर अवस्थी बाइक से गाजीपुर किसी काम से गया था। पीछे से बाइक सवार ने जुगुल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जुगुल किशोर गिरने से घायल हो गए। उधर, थरियांव थाना क्षेत्र के चकबरारी गांव निवासी आलोक (27) किसी काम से शहर आया था। भिटौरा बाईपास के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed