{"_id":"643a7da282fdf23d3209db83","slug":"fatehpur-asad-photo-with-former-chairman-goes-viral-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: पूर्व चेयरमैन के साथ असद की फोटो वायरल, पुलिस जल्द कर सकती है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: पूर्व चेयरमैन के साथ असद की फोटो वायरल, पुलिस जल्द कर सकती है पूछताछ
Sat, 15 Apr 2023 04:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Apr 2023 04:04 PM IST
विज्ञापन
माफिया अतीक के बेटे असद के पीछे मौजूद बसपा नेता अनवारुल हक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ के हाथों मारे गए असद की एक साथ फोटो वायरल हुई है। अतीक और उससे जुड़ाव रखने वाले सभी लोगों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। इसी आधार पर जल्द ही पूर्व चेयरमैन को पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है।
जिले में अतीक का नेटवर्क होना पहले ही साफ हो चुका है। अतीक से जुड़ाव रखने वाले खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी सगे भाइयों मो. अहमद और जर्रार अहमद को शस्त्र लाइसेंस के फर्जीवाड़े में जेल भेजा है। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर भाइयों के घर बुलडोजर भी चला था। इसके अलावा शहर के पनी, लाला बाजार समेत अन्य इलाकों में रहने वाले सफेदपोशों पर पुलिस की नजर है। उनके यहां लगातार छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में जहानाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और बसपा नेता हाफिज अनवारूल हक की एक फोटो वायरल हुई है। उस फोटो में आगे अतीक का पुत्र असद दिखाई दे रहा है। पीछे पूर्व चेयरमैन खड़े हैं। इस फोटो को लेकर कई तरह के संदेश वायरल हो रहे हैं। पूर्व चेयरमैन के पुत्र कमरुज्जमा ने बताया कि यह फोटो पहले विधानसभा चुनाव के कार्यकर्ता सम्मेलन का है। सम्मेलन प्रयागराज में हुआ था। यहां तमाम लोग इकट्ठा हुए थे। अतीक परिवार से उनके पिता का कोई लेना-देना नहीं है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि फोटो उनके हाथ लगी है। पूर्व चेयरमैन कहीं बाहर गए हैं। उनके आने पर फोटो की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
अतीक के कोर्ट से रिमांड में फतेहपुर में असलहों का जिक्र
धूमनगंज पुलिस ने इलाहाबाद कोर्ट में अतीक के रिमांड की अर्जी डाली थी। उस अर्जी पर ही इलाहाबाद पुलिस को अतीक का रिमांड मिला है। अर्जी में जिक्र है कि अतीक का पाकिस्तान से कनेक्शन है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार देश की सीमा में गिराए जाते हैं। उन हथियारों को अतीक अपने नेटवर्क में शामिल फतेहपुर, कौशांबी, उन्नाव जिले के लोगों को छिपाने के लिए सौंपता है। पुलिस ने कई इलाकों में शुक्रवार शाम पैदल गश्त की है। इसी आधार पर जिला पुलिस अतीक को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।