फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Accident Innocent child dies after being hit by school magic van accident while playing outside house

Fatehpur Accident: स्कूल मैजिक की टक्कर से मासूम की मौत, घर के बाहर खेलते समय हादसा…चालक फरार

Fri, 26 Sep 2025 01:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Sep 2025 01:57 PM IST
सार

Fatehpur News: हुसैनगंज के नेवलापुर गांव में शुक्रवार सुबह एक स्कूल मैजिक की टक्कर से रास्ते में खेल रही दो वर्षीय मान्शी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मैजिक चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वाहन जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Fatehpur Accident Innocent child dies after being hit by school magic van accident while playing outside house
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल मैजिक की टक्कर से दो वर्षीय बच्ची मान्शी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची अपने घर के पास रास्ते में खेल रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और वाहन को घेर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन

पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लेकर उसे थाने में खड़ा कराया है। मैजिक हुसैनगंज कस्बा के सरस्वती शिशु मंदिर की बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां सविता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। रावेंद्र,सरवन तथा आर्यन तीन भाई व दो बहनों में मृतक सबसे छोटी थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।उ न्होंने बताया कि घटना करने वाले मैजिक के सभी कागजात दुरुस्त पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed