{"_id":"61c0786e900a5a3c0336ce0f","slug":"fatehpur-32-school-children-fell-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: नशीला फल खाने से विद्यालय के 35 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: नशीला फल खाने से विद्यालय के 35 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
Mon, 20 Dec 2021 06:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
बच्चे अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में खजुहा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय का एक छात्र जेट्रोफा नामक नशीला फल विद्यालय लाया। वह फल उसने विद्यालय के सभी बच्चों को खाने के लिए दिया। फल खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं।
बच्चों के जट्रोफा खाते समय दोनों स्कूलों के शिक्षक क्या कर रहे थे। स्कूल परिसर में जट्रोफा खाते न देख पाने से शिक्षकों की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि बीएसए संजय कुशवाहा ने कहा है कि प्रकरण में शिक्षकों की लापरवाही दिख रही है। बीईओ खजुहा की रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एक परिसर में स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के 35 बच्चों ने जट्रोफा खाया और कोई भी शिक्षक बच्चों को जहरीला फल खाते नहीं देखा। इससे शिक्षकों की निगरानी पर सवाल खड़ा हो रहा है। शिक्षकों को जट्रोफा खाने की जानकारी तब हुई, जब एक-एक करते 35 बच्चे बीमार हो गए। इसके बाद शिक्षकों ने एंबुलेंस से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में 251 बच्चे पढ़ते हैं। सभी बच्चों ने एमडीएम भी खाया था। ऐसे एक सवाल तो यह भी है कि कहीं एमडीएम खाने से तो बच्चों की हालत नहीं बिगड़ी। सीएचसी में बच्चों का हाल जानने पहुंचे एसडीएम ने विद्यालय के समीप लगे पेड़ नष्ट कराने के निर्देश दिए।
अभिभावकों ने अपने बयान में विद्यालय के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीएमओ डॉ.राजेंद्र कुमार, बीएसए संजय कुशवाहा ने बच्चों से जानकारी ली। बच्चों ने विद्यालय के ही एक छात्र से लेकर जट्रोफा खाने की बात स्वीकार की।
यह बच्चे पहुंचे सीएचसी
श्रेया कक्षा 3, स्वाती कक्षा 4, राधा कक्षा 5, सलमान कक्षा 3, आलोक कक्षा 4, अनूप कक्षा 4, सनी कक्षा 3, शिव भोला कक्षा दो, आदित्य कक्षा दो, मयंक कक्षा दो, आशीष कक्षा दो , शिवा कक्षा दो, सचिन कक्षा दो, मंकेश कक्षा 5, दीपक कक्षा 3, मनीष कक्षा 3, रानी देवी कक्षा 4, पलक कक्षा 4, प्रियांशी कक्षा 4, संजना कक्षा 5, निशा कक्षा 4,सौम्या कक्षा 4, अलफिजा कक्षा 4, सानिया कक्षा 5, मानसी कक्षा 4, प्रीता कक्षा 1 , अंशु कक्षा 4, श्रेया कक्षा दो, कैफ कक्षा 5, हर्ष कक्षा 4, आयत बानो कक्षा 2 , शिवांशी कक्षा 5 अंकुश कक्षा 5 राहुल कक्षा 1 अंजू कक्षा 3, महेश कक्षा 6 ललित कक्षा 4 आर्यन कक्षा 3, शिवा कक्षा 3।
एमडीएम मैटेरियल के नमूनों की भी जांच
मामले की जानकारी होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरबी सोनकर सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विद्यालय में एमडीएम के खाद्य सामग्री के रॉ मटेरियल का नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।