फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fastag system breaks, long jam on second day

फास्टैग सिस्टम लागू होने के दूसरे दिन भी टोल पर रहा जाम

Tue, 17 Dec 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fastag system breaks, long jam on second day
बारा टोल प्लाजा पर लगा जाम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। फास्टैग सिस्टम लागू के होने के दूसरे दिन सोमवार को भी टोल पर जाम लगा रहा। सभी लेनों में वाहनों की लंबी लाइन लगने से लोग घंटों फंसे रहे। टोल प्रबंधन फास्टैग लेन को खाली रखने की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। फास्टैग लेनों में बिना टैग लगे वाहन प्रवेश करते रहे। इससे जाम की समस्या बढ़ती गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे से टोल पर फास्टैग सिस्टम लागू हुआ था। इसके बाद टोल पर जाम की समस्या शुरू हुई। सोमवार को भी कानपुर से आने और जाने वाली हर लेन पर जाम लगा रहा। हालांकि टोल प्रबंधन ने फास्टैग की निर्धारित लेनों में जाने के लिए दूर से बैरीकेडिंग करके कर्मचारी तैनात किए थे। इसके बाद भी बिना फास्टैग लगे वाहन उन लेनों में पहुंचते रहे। कई वाहनों में फास्टैग लगे होने के बाद भी टैग रीड नहीं हो पा रहे थे। इससे भी समस्या आई। कानपुर से आने की तरफ से सभी लेनों में एक किमी तक जाम लगा रहा। कैश वाहनों के लिए दोनों तरफ चार-चार लेन चालू रखी गईं। टोल कर्मी फास्टैग लेन खाली कराने के लिए पूरे दिन जूझते रहे। फास्टैग वाहनों की लेन पर पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे। इसके बाद भी पूरे दिन अव्यवस्था का आलम रहा।
विज्ञापन

अभी तक बड़ी संख्या में वाहनों में फास्टैग नहीं लगे हैं। इससे कैश लेन पर जाम की समस्या हो रही है।
-मनोज शर्मा, (एजीएम बारा टोल प्लाजा)
फास्टैग लगा होने के बाद भी वाहनों को लेनों पर रुकना पड़ रहा है। टोल प्लाजा से एक किमी पहले ही वाहनों की लंबी लाइन लगी मिलती है। ऐसे में फास्टैग लगे होने के बावजूद वाहन चालकों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। फास्टैग लेन में पहुंचने पर वहां पहले से ही ऐसे वाहन खड़े मिल जाते हैं जिनमें टैग ही नहीं लगा होता है। इस पर फास्टैग लगाए वाहन सवार उनके पीछे खड़े होकर हार्न बजाते रहते हैं। ट्रक चालक हरियाणा के गुरमीत सिंह ने कहा कि फास्टैग लागू करने से पहले टोल को व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी चाहिए। टोल पर फास्टैग लेन ही खाली नहीं मिलती है। कार चालक स्वरुप नगर कानपुर के राकेश शर्मा ने बताया कि कार में फास्टैग लगा है इसके बाद भी लेन तक पहुंचने की जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल पर हालात इस कदर बेकाबू रहे कि जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। लगातार सायरन बजाने पर कुछ वाहन सवार रास्ता देते रहे। इसके बाद भी टोल बूथ तक एंबुलेंस को पहुंचने में घंटों का समय लगा। टोल कर्मी एंबलुेंस लेन तो खाली किए थे लेकिन इस लेन तक पहुंचना ही मुश्किल था।

वाहनों में फास्टैग अनिवार्य होने के बाद टोल पर टैग लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। फास्टैग के लिए एक महीने पहले कागज जमा करने वाले वाहन सवारों को भी अभी तक टैग नहीं मिला है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सोमवार को टोल पर आईसीआईसीआई बैंक के काउंटर में भारी भीड़ लगी रही। वहां मौजूद कर्मी पुष्पेंद्र यादव केवल कागज जमा कराता रहा। वह लोगों को यह भी जानकारी नहीं दे सका कि टैग कब तक मिलेंगे। गजनेर के राजेश सिंह ने बताया कि जब तक फास्टैग की उपलब्धता पर्याप्त नहीं होगी तब तक समस्या से निजात नहीं मिलेगी। पुखरायां के महेश सिंह, रामस्वरुप गुप्ता ने बताया कि लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed