फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad young man and teenage girl consumed poison both were found unconscious in an orchard

फर्रुखाबाद: युवक और किशोरी ने खाया जहर, बाग में अचेत पड़े मिले दोनों, लोहिया अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Fri, 02 Oct 2026 10:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 02 Oct 2026 10:09 AM IST
सार

Farrukhabad News: शमशाबाद थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। दोनों गांव के पास एक बाग में अचेत अवस्था में पड़े मिले। स्थानीय युवकों की सूचना पर परिजन दोनों को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Farrukhabad young man and teenage girl consumed poison both were found unconscious in an orchard
जहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही एक युवक और अपनी ननिहाल में रह रही 15 वर्षीय अनाथ किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया। दोनों गांव के पास स्थित एक आम के बाग में अचेत अवस्था में पड़े मिले।

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में दोनों को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है की कि किशोरी के माता-पिता के निधन के बाद वह अपनी ननिहाल में नाना के पास रहती थी। उसके मामा ने शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया था। 11 अक्टूबर को अलीगंज क्षेत्र के गांव में शादी होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed