{"_id":"66d0bdab0055304a39085b51","slug":"farrukhabad-woman-travelling-on-tractor-trolley-dies-after-being-hit-by-truck-eight-people-injured-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Accident: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सवार महिला की मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Accident: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सवार महिला की मौत, आठ लोग घायल
Fri, 30 Aug 2024 12:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:00 AM IST
सार
यूपी के फर्रूखाबाद जिले में भीषण सड़क हदास हुआ। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में परिक्रमा करके नौ दिन बाद घर लौटते वक्त एक ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां एक महिला की मौत हो गईं। दो ही हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव मोहनापुर कलुआ निवासी रामफेरे के मिर्जापुर थाने के गांव सिंगहा युसूफपुर निवासी रिश्तेदार योगेंद्र के ट्रेक्टर ट्रॉली से नौ दिन पहले 21 अगस्त को मथुरा परिक्रमा करने गए थे।
गुरुवार शाम वापस लौट रहे थे, तभी कलान थाने के गांव सेटा के सामने बदायू मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रॉली पर बैठे नौ लोग घायल हो गए। घायलों को कलान ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर रामफेरे की पत्नी चिरइया (47), सिंगहा निवासी हरिनाथ की पत्नी राजेश्वरी देवी (61), अरेंद्र सिंह की पत्नी सोनी देवी (28), सराय तालुके निवासी भंवर पाल की पत्नी रेशमा (45), बेटी उपासना (17) को देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिरइया को रेफर कर दिया गया।
सैफई ले जाते वक्त महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसे दोबारा लोहिया अस्पताल लाया गया। शव मोर्चेरी में रखवा दिया गया है। रामफेरे ने बताया कि उनके पांच बेटे राजीव, शिवम, अवनीश, आशीष, प्रांचल और दो बेटी मंजू व संजू हैं। ट्रैक्टर जोगेंद्र चला रहा था। बताया कि पत्नी ट्रक के पहिया के नीचे आ गई थी। दो अन्य घायलों को भी रैफर किया गया है।