फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Woman commits suicide by hanging

Farrukhabad: महिला ने मायके में फंदा लगाकर दी जान, पति की मौत के बाद से मानसिक रूप से थी परेशान

Tue, 13 Feb 2024 05:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Feb 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Woman commits suicide by hanging
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज में मायके में महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पति की मौत के बाद से महिला मानसिक रूप से परेशान थी। थाना क्षेत्र के गांव आलूपुर निवासी ममता (35) की 10 वर्ष पहले मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव रैसेपुर निवासी नीरज कुमार से शादी हुई थी। तीन वर्ष पहले नीरज की मौत हो गई। ममता पति की मौत के बाद मायके में मां मिथलेश, भाई दीपेंद्र व दीपक के साथ रहने लगी। उसके बाद से ममता मानसिक रूप से परेशान रह रही थी।

विज्ञापन


मां मिथलेश तबीयत खराब होने पर कानपुर में रह रही बेटी ललिता के पास दवा लेने गई थी। ममता सोमवार रात कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह भाभी सुषमा खेत में गई तो पेड़ पर ममता को दुपट्टे के फंदे पर लटका पाया। सुषमा की सूचना पर भाई दीपेंद्र मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, एसओ व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए। भाई दीपेंद्र ने बताया कि बहनोई की मौत के बाद से बहन ममता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed