फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Unnao prisoner serving life sentence dies

Farrukhabad: आजीवन कारावास की सजा काट रहे उन्नाव के कैदी की मौत, 1981 में की थी हत्या

Mon, 24 Mar 2025 05:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Mar 2025 05:38 PM IST
सार

Farrukhabad News: आजीवन कारावास की सजा काट रहे उन्नाव के कैदी की मौत हो गई। संजीवन वर्ष 2017 से सेंट्रल जेल में बंद था।

विज्ञापन
Farrukhabad: Unnao prisoner serving life sentence dies
लोहिया अस्पताल में मृतक कैदी के शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत हो गई। वह चार भाइयों के साथ आठ साल से जेल में बंद था। कैदी ने उन्नाव में वर्ष 1981 में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। सेंट्रल जेल में सजा काट रहे उन्नाव जिले के थाना औरास के गांव बवनखेड़ा निवासी संजीवन (81) को रविवार देर शाम लोहिया अस्पताल में अर्द्ध बेहोशी हालत में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह संजीवन के बड़े भाई प्यारेलाल के पुत्र सतगुरु शरण अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। सतगुरु शरण ने बताया कि गांव में वर्ष 1981 में हत्या हुई थी। इस मामले में अदालत ने वर्ष 2016 में पिता प्यारेलाल, चाचा संजीवन, राम सिंह, बालिस्टर और रज्जन लाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पांचों लोगों को 2017 में सेंट्रल जेल भेज दिया था। तभी से चाचा यहीं सजा काट रहे थे। कुछ दिन पहले ही वह मुलाकात करके गए थे।उस समय कोई खास बीमार नहीं थे। वह चाहते हैं कि चाचा का शव जेल में बंद अन्य भाइयों को भी दिखा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed