फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Two women including teenager died due to fever

Farrukhabad: बुखार से किशोर समेत दो महिलाओं की मौत, गांव में करीब 70 लोग बुखार की चपेट में

Sat, 19 Nov 2022 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 11:19 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में करीब 3500 की आबादी वाले गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार से किशोर समेत दो महिलाओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
Farrukhabad: Two women including teenager died due to fever
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज क्षेत्र के भीखानगला गांव में शुक्रवार रात बुखार पीड़ित किशोर और दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में करीब 70 लोग बुखार की चपेट में हैं। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगाया।

विज्ञापन

करीब 3500 की आबादी वाले गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी से बीमारी फैली है। गांव के अलाउद्दीन की पत्नी नसरीन बेगम (45) की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह छिबरामऊ स्थित सौ सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि निजी अस्पताल में जांच में डेंगू बताया गया था।
विज्ञापन


इसी गांव के तकील की पत्नी शाकिरा बेगम (72) को बुखार आने पर बेटे अकबर ने फतेहगढ़ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। गांव निवासी कयूम बख्श के 14 वर्षीय पुत्र रिजवान को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार शाम उसे कानपुर रेफर किया गया। कानपुर लाते समय उसकी मौत हो गई। सीएमओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि टीम ने ग्रामीणों के नमूने लिए हैं। रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed