फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Two arrested with 17 stolen bikes

फर्रुखाबाद: चोरी की 17 बाइकों के साथ दो गिरफ्तार, अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 13 Apr 2022 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Apr 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Two arrested with 17 stolen bikes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो शातिर पुलिस के हाथ लगे हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी की 17 बाइकें बरामद की गईं हैं। सरगना अभी फरार है। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बुधवार को कंपिल थाने में बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि एसओजी व कंपिल थाना पुलिस ने बुधवार रात अटैना मार्ग पर बूढ़ी गंगा पुल के पास से चोरी की बाइक के साथ उपेंद्र शाक्य निवासी गांव रौकरी व अमित चक निवासी गांव सिवारा मुकुट, थाना कंपिल को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 13 हजार रुपये व दो मोबाइल मिले।
विज्ञापन


आरोपी अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। थाने में दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे जिला कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव अल्हेपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ रवेंद्र के साथ मिलकर बाइक चोरी करते हैं। जिला एटा, बदायूं, कासगंज व फर्रुखाबाद से चुराकर लाई गईं बाइकों को उपेंद्र के घर में छिपाकर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र ही गिरोह का सरगना है। पूछताछ के बाद उपेंद्र के रौकरी गांव स्थित घर से पुलिस ने 16 बाइकें बरामद कीं। सुरेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उपेंद्र के खिलाफ कंपिल, शमसाबाद व बदायूं जिले के थाना कादरचौक में चोरी व आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। अमित के खिलाफ कंपिल व शमसाबाद थाने में चोरी के चार मामले दर्ज हैं। पड़ोसी जिलों में दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी के लिए सूचना दे दी गई है। इस दौरान एसओ दिग्विजय सिंह व एसओजी प्रभारी बलराज भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed