फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Train Accident, Drunk Bhakiyu leaders son and his friend had placed a log on the track

UP Train Accident: नशे में भाकियू नेता के बेटे व साथी ने ट्रैक पर रखा था लट्ठा, अब चालक के बयान की है तैयारी

Tue, 27 Aug 2024 04:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Aug 2024 04:56 AM IST
सार

Farrukhabad News: कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर लकड़ी का लट्ठा डालकर ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश के मामले में पुलिस ने भाकियू नेता के बेटे व उसके साथी को हिरासत में लिया है। दोनों ने शराब के नशे में लकड़ी का लट्ठा रखने की बात कबूली है।

विज्ञापन
Farrukhabad Train Accident, Drunk Bhakiyu leaders son and his friend had placed a log on the track
कोतवाली में मौजूद अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में पटरी पर लकड़ी का लट्ठा रखकर ट्रेन को बेपटरी करने की कोशिश में पुलिस ने कायमगंज के गांव अरियारा निवासी भाकियू (लोकशक्ति) नेता के पुत्र देव सिंह व उसके साथी मोहन उर्फ सोंटी को पकड़ा है। दोनों ने शराब के नशे में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस मंगलवार को घटना का खुलासा कर सकती है। कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के सामने शुक्रवार रात 11:15 बजे लकड़ी का लट्ठा डालकर भटासा हाल्ट के पास बेपटरी करने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन

भाकियू नेता के पुत्र व साथी को हिरासत में लिया
जांच में जुटी पुलिस ने भाकियू नेता के पुत्र व साथी को हिरासत में लिया था। एएसपी डॉ. संजय कुमार सोमवार को कायमगंज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ पूरे मामले की जांच की। पूछताछ में भाकियू नेता के पुत्र व साथी ने बताया कि दोनों ने ट्रैक के पास शराब पी थी।

नशे की हालत में रखा था लकड़ी का लट्ठा
नशे में उन्होंने पटरी पर लट्ठा रखा था। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का लट्ठा दो युवकों ने नशे की हालत में रखा था। दोनों को पकड़ लिया गया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

ट्रेन के चालक के बयान की तैयारी
भटासा स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर लकड़ी का लट्ठा रखकर ट्रेन बेपटरी करने की साजिश के मामले में पुलिस दुर्घटना वाले दिन ट्रेन चला रहे चालक के बयान लेने की तैयारी में है। क्योंकि यदि ट्रेन पलटने का हादसा होता, तो चालक दल के अलावा यात्रियों को भी जानमाल का खतरा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया
आरपीएफ थाने में दर्ज मुकदमे की जांच कर रहे कन्नौज इंस्पेक्टर ओपी मीना भी पूरे मामले पर नजर रखे हैं। वहीं, आरपीएफ इंस्पेक्टर कन्नौज ओपी मीणा सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में इंस्पेक्टर रामअवतार से जानकारी की।

नशा उतरा तो खुद ही कर दी गांव में चर्चा
भटासा स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर लकड़ी का बोटा रखकर ट्रेन बेपटरी करने की साजिश के आरोपियों का जब दूसरे दिन नशा उतरा, तो गांव में खुद ही चर्चा कर दी। पुलिस ने गांव में छानबीन की तो शरारती तत्वों के नाम सामने आ गए। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और खुलासा करने के नजदीक पहुंच गई है।

ट्रैक के आसपास है आरोपी के खेत
पुलिस का दावा है कि भटासा स्टेशन के पास जहां ट्रैक पर लट्ठा रखा गया था, वहां एक आरोपी के खेत हैं। इससे उसका वहां आना-जाना होता है। शुक्रवार को आरोपी खेत पर गया था। एक तीसरा युवक शराब के क्वार्टर लेकर आया था। वहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में ट्रैक पर बोटा रखकर घटना को अंजाम दिया था।

जानें क्या थी  पूरी घटना
कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (05389) के सामने शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे भटासा हाल्ट से निकलते ही किमी संख्या 160 के पास पटरी पर एक लकड़ी का मोटा लट्ठा रखकर बेपटरी करने की कोशिश की गई थी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ जहीर अहमद ने कायमगंज कोतवाली में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। 

यात्रियों को खतरे में डालने व संचालन में बाधा का मुकदमा लिखा
कासगंज से कानपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन को बेपटरी करने के मकसद से पटरी पर लकड़ी का लट्ठा रखने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें यात्रियों को खतरे में डालने और संचालन में बाधा उत्पन्न करने की धाराएं लगाई गई हैं। इसकी जांच कन्नौज आरपीएफ इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। जांच अधिकारी भी टीम के साथ कई गांवों में संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed