{"_id":"6992038480f738fa8a0fc4b2","slug":"farrukhabad-three-people-including-contractor-s-son-died-in-collision-between-a-car-and-a-dcm-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: कार व डीसीएम की भिड़ंत में ठेकेदार के पुत्र सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: कार व डीसीएम की भिड़ंत में ठेकेदार के पुत्र सहित तीन की मौत
Sun, 15 Feb 2026 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:08 PM IST
सार
Farrukhabad Accident: कार व डीसीएम की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा-बरेली हाईवे पर गांव भाऊपुर खुर्द के पास रविवार रात को कार व डीसीएम की भिड़ंत में ठेकेदार के पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर तीन को रेफर कर दिया। फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन निवासी शशि कुमार कुदेसिया (55) ठेकेदारी करते हैं। इन दिनों वह गांव सरैया में सीसी सड़क का निर्माण करा रहे हैं।
रविवार को वह बेटे मोहित कुमार कुदेशिया (34) के साथ कार से वहां गए थे। मोहित के पास ब्रांडेड पानी की एजेंसी भी है। इसके अलावा मोहित पैक्सफेड में संविदा पर अवर अभियंता भी थे। सरैया में काम बंद होने के बाद रात करीब आठ बजे सभी वापस घर जा रहे थे। मोहित कार चला रहे थे। उसमें शशि कुमार, हाथीखाना निवासी ध्रुव कुमार (25) व तलैयालेन निवासी अज्ञात (38) व मोहल्ला जाफरी निवासी अजय राठौर उर्फ टीटू (35) सवार थे। इस दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर भाऊपुर स्थित शारदा कोल्ड स्टोरेज के पास सेंट्रल जेल की ओर से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई।
इससे कार व डीसीएम सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां मोहित, टीटू व जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी डीसीएम चालक देवेंद्र शाक्य (40) के 12 वर्षीय बेटे विराट को मृत घोषित कर दिया गया। देवेंद्र, उसके बेटे सिद्धार्थ, कार सवार शशि कुमार, ध्रुव कुमार व अज्ञात को भर्ती कर लिया गया। वहां हालत चिंताजनक होने पर सिद्धार्थ, ध्रुव व अज्ञात को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर शशि के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह ने लोहिया अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि डीसीएम व कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो हुई है। घायलों का इलाज लोहिया अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन
डीसीएम में लदे थे कॉपर के रोल गांव जैतपुर निवासी चालक देवेंद्र शाक्य कहीं से डीसीएम में कापर के रोल लादकर लाया था। वह बच्चों को डीसीएम में बैठाकर उसमें डीजल भरवाने के लिए गांव पपियापुर स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। वहां से वह डीजल वापस घर जा रहा था। इस दौरान डीसीएम पर लदे कॉपर का एक रोल खुलकर बाहर निकल गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम पर लदे दो अन्य रोल भी नीचे गिर गए। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों व कॉपर के रोल को सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
एक साथ दो दुर्घटनाओं के घायलों के पहुंचने से इमरजेंसी में खलबली
राजेपुर के चाचूपुर के पास ट्रैक्टर टक्कर से ई-रिक्शा पलटने से घायल हुए चार लोग लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारी व डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। तभी इटावा-बरेली हाईवे पर भाऊपुर के पास डीसीएम व कार की भिड़ंत में घायल व मरे आठ लोग पहुंच गए। इससे इमरजेंसी में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।