फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Three bike riders swept away in strong current, villagers saved their lives

बाढ़ से बर्बादी: फर्रुखाबाद में तेज बहाव में बहे बाइक सवार तीन युवक, ग्रामीणों ने बचाया, 355 गांवों में अंधेरा

Wed, 13 Aug 2025 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Aug 2025 09:29 PM IST
सार

Farrukhabad News: तेज धार में मोटरसाइकिल बह गई। जान जोखिम में डाल लोग पुलिया पार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Three bike riders swept away in strong current, villagers saved their lives
बदायू के इस मार्ग पर बाइक सवार तीन युवक बहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के तेज बहाव में बाइक सवार तीन युवक बह गए। किनारे खड़े ग्रामीणों ने तुरंत पानी में कूदकर तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्रशासन की ओर से चेतावनी और बैरिकेडिंग लगाने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर बाढ़ग्रस्त रास्तों से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के गांव गुनारा निवासी इलियास, अपने साथी नाजेश और नसरुद्दीन के साथ बुधवार को कंपिल-बदायूं मार्ग से जा रहे थे। गांव राईपुर चिनहटपुर के पास पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बाइक समेत तीनों बह गए। इलियास ने किसी तरह किनारे पर लगी रस्सी पकड़ ली, जिससे तीनों को बचाया जा सका। हालांकि, इनका मोबाइल, बाइक और जेब में पड़े 3,300 रुपये पानी में बह गए। पुलिस ने युवकों को घर भेज दिया। इलियास ने बताया कि रास्ते में कहीं पुलिस तैनात नहीं दिखी, इसलिए वे पुलिया पार करने लगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दो होमगार्ड तैनात हैं, जिन्होंने मना भी किया था, लेकिन युवक नहीं माने। कई लोग खाद्य सामग्री लाने का बहाना बनाकर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने कहा कि कंपिल-बदायूं मार्ग पूरी तरह बंद है, लेकिन लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Farrukhabad: Three bike riders swept away in strong current, villagers saved their lives
राजेपुर उपकेंद्र में बिजली उपकरणों के आसपास भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
355 गांवों में अंधेरा, बाढ़ से उपकेंद्र जलमग्न
गंगा और रामगंगा नदियों की विकराल बाढ़ का असर अब ग्रामीणों के जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। अमृतपुर और कायमगंज तहसील क्षेत्र के करीब 355 गांवों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। विभागीय अफसरों का कहना है कि जलस्तर और बढ़ा तो अधिक गांवों की बिजली भी रोकी जा सकती है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि मुख्य मार्गों से लेकर गांवों के अंदर तक पानी भर गया है। राजेपुर बिजली उपकेंद्र भी जलमग्न हो चुका है। यहां पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर पानी से घिर गया है। यदि पानी और बढ़ा तो ट्रांसफार्मर सीधे खतरे में आ सकता है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जहां-जहां पानी घटेगा, वहां बिजली बहाल की जाएगी, लेकिन जलभराव वाले इलाकों में आपूर्ति बंद ही रखनी पड़ेगी। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों से अपील है कि वे बिजली के उपकरणों से दूर रहें और विभाग के निर्देशों का पालन करें। बाढ़ का प्रभाव अभी थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
 

अमृतपुर और कंपिल क्षेत्र के 150 स्कूल बाढ़ से प्रभावित
अमृतपुर और कंपिल क्षेत्र में बाढ़ के पानी से सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप हो गया है। बाढ़ का पानी कई स्कूल भवनों में भर जाने के कारण कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) अनुपम अवस्थी ने बताया कि करीब 150 विद्यालय बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों को नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर पाठन-पाठन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि शिक्षा व्यवस्था बाधित न हो। प्रशासन ने जल्द ही सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी कक्षाओं के माध्यम से शिक्षण कार्य सुचारू रूप से शुरू करने की तैयारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed