फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Teenage girl said introduce me to my boyfriend or else I will commit su

Farrukhabad: कलेक्ट्रेट परिसर में किशोरी ने किया तमाशा, बोली- प्रेमी से मिलवाओ नहीं तो दे दूंगी जान

Mon, 05 May 2025 07:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 07:32 PM IST
सार

Farrukhabad News: कलेक्ट्रेट परिसर में किशोरी ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मी मूक दर्शक बनी रहे। एक युवक ने साहस दिखाकर पेट्रोल की शीशी-माचिस छीनी।

विज्ञापन
Farrukhabad: Teenage girl said introduce me to my boyfriend or else I will commit su
कलेक्ट्रेट परिसर में किशोरी ने किया तमाशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को दोपहर के 12 बजे थे। कलेक्ट्रेट में सभी अफसर और कर्मचारी काम में जुटे थे। इसी बीच कलेक्ट्रेट में बचाओ...बचाओ की आवाज गूंजने लगी। सभी दौड़ पड़े। नजदीक पहुंचे तो देखा कि 17 वर्षीय नाबालिग पेट्रोल से भरी शीशी और माचिस हाथ में लेकर खुद को आग लगाने की बात कह रही है। नाबालिग को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। वह प्रेमी मिलने और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। एक युवक ने उसे पकड़कर पेट्रोल की शीशी और माचिस छीन ली। हालांकि, पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े रहे। बाद में नाबालिग को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन



सोमवार को एक नाबालिग ने प्रेमी से मिलवाने की बात पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। नाबालिग ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इसके बाद चिल्लाते हुए बोली, जब तक प्रशासन नहीं सुनेगा और उसे प्रेमी से नहीं मिलवाएगा, वह आत्मदाह कर लेगी। यहां पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। तभी एक युवक ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


नाबालिग ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें प्रेमी युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दावा किया कि वह नाबालिग है और युवक से पहले से शादीशुदा। अब प्रेमी युवक दूसरी शादी करना चाहता है। जबकि, युवक ने उससे मंदिर में शादी की है और लिव-इन में भी रहे हैं। जिला प्रशासन उसे प्रेमी से मिलवाए और उसके घर भेजे, नहीं तो वह जान दे देगी। क्षेत्राधिकारी एश्वर्य उपाध्याय ने बताया कि आरोपी युवक पर पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी पर पहले लिखाई रिपोर्ट फिर छुड़वाया
शहर के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग ने बताया कि वह पिछले चार साल से रोहित कटियार से प्रेम करती है। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस से शिकायत तो उसे गिरफ्तार किया गया। इस पर प्रेमी ने शादी का वादा किया और फिर मुकर गया। पीड़िता ने एसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ दो मई को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

 

नाबालिग प्रेमिका बोली, पत्नी की तरह रखवाए
नाबालिग प्रेमिका ने कहा, जिला प्रशासन प्रेमी से मिलवाए और उसके घर में पत्नी की तरह रखवाए, नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी। पीड़िता ने महिला थाने पर आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी युवक से मिली है। मुझे नाबालिग बताकर मंदिर में शादी करने की सलाह दी। इसके बाद उसने प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली थी। पुलिस मुझे फिर से नाबालिग बता रही है।

 

शिकायत दर्ज करने से पहले दबाव बनाने का चल निकला ट्रेंड
पिछले एक माह में हुई दो घटनाओं में शिकायतों पर ध्यान केंद्रित कराने को लेकर पेट्रोल छिड़का गया। प्रशासन को दबाव में लेने के लिए शिकायतकर्ताओं ने आग लगाने की कोशिश भी की। हालांकि, जांच में आरोप गलत पाए गए। गौरतलब है कि इससे पहले कायमगंज तहसील दिवस के दौरान भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। जब एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन बाद में उसकी शिकायत झूठी निकली।

कलेक्ट्रेट परिसर में अब होगी तलाशी
कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। हंगामा करने वालों पर नजर रखने के लिए गेट नंबर एक पर तलाशी ली जाएगी। ज्वलनशील पदार्थ या कोई प्रतिबंधित सामग्री ले जाने वालों पर पुलिस खास निगाह रखेगी।

नाबालिग की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज है। पीड़िता से पूछताछ की जा रही है, उसके परिजनों को बुलवाया गया है। फिलहाल नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर भेजा जा रहा है।आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। - एश्वर्य उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed