{"_id":"6a492fddfcf9def4df093f94","slug":"farrukhabad-six-members-of-a-family-fall-ill-after-eating-vegetable-dish-containing-a-lizard-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: छिपकली पड़ी सब्जी खाने से एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: छिपकली पड़ी सब्जी खाने से एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Sun, 05 Jul 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में इलाज कराने के बाद जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव कुबेरपुर घाट में छिपकली पड़ी सब्जी खाने से परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी शुरू होने पर परिजन ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। कुबेरपुर घाट के राजेंद्र (50) के घर शुक्रवार देर शाम अंधेरे में सब्जी बनाई गई। इसके बाद राजेंद्र (50), सीमा (25), आर्यन (3), रामा देवी (40), नीतू (20) और परिवार के कोमल (15) ने खाना खाया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद अन्य लोगों के लिए बर्तन से सब्जी निकाली, तो उसमें मरी छिपकली दिखी। इसके कुछ ही देर बाद उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ने पर जिला पंचायत सदस्य अवनीश यादव ने सभी छह लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई। सीमा ने बताया कि घर में सब्जी बनी थी। उन लोगों ने खाना खा लिया, इसके बाद जी मिचलाने लगा। अन्य परिजनों को जब सब्जी दी गई, तो उसमें छिपकली दिखाई दी।