{"_id":"5fde5aa024abfc7d6619669f","slug":"farrukhabad-rape-victim-accused-so-of-taking-money-from-accused-sp-orders-inquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: दुष्कर्म पीड़िता ने एसओ पर लगाया आरोपियों से रुपये लेने का आरोप, एसपी ने दिए जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: दुष्कर्म पीड़िता ने एसओ पर लगाया आरोपियों से रुपये लेने का आरोप, एसपी ने दिए जांच का आदेश
Sun, 20 Dec 2020 09:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
फर्रूखाबाद में दुष्कर्म पीड़िता ने एसओ मऊदरवाजा पर आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने के लिए ढाई लाख रुपये लेने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की है। एसपी ने इस मामले में सीओ सिटी को जांच करने का आदेश दिया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 20 जुुलाई की रात नौ बजे अपने घर में सो रही थी। इस दौरान गांव के ही दो सगे भाई अजय व रंजीत घर में घुस गए। इन लोगों ने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

Trending Videos
जाते समय दोनों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की जांच दरोगा सोमवीर सिंह कर रहे हैं। विवेचक ने कोर्ट में महिला के बयान करवा दिए।
मुकदमा दर्ज हुए चार माह बीतने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों से एसओ मऊदरवाजा ने ढाई लाख रुपये लिए है।
महिला के प्रार्थना पत्र पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी राजवीर सिंह को दी है। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं। मुकदमे के सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है।