{"_id":"65edf04f9e522391920b7fe7","slug":"farrukhabad-pradhan-son-died-in-collision-with-truck-couple-injured-2024-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ट्रक की टक्कर से प्रधान के पुत्र की मौत, दंपती घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ट्रक की टक्कर से प्रधान के पुत्र की मौत, दंपती घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार
Sun, 10 Mar 2024 11:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:11 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधान के पुत्र की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधान के पुत्र की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की लेटलतीफी से खफा लोगों ने जाम लगा दिया। बाद में ई-रिक्शा से घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेढ़ घंटे मान मनौव्वल के बाद जाम खोला जा सका। परिवार राजेपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन
जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव चियासर के मजरा गुरगुजपुर निवासी रोहित गहरवार (32), ग्राम प्रधान पत्नी रूपम गहरवार (28) और पुत्र देव(10) के साथ बाइक से राजेपुर के गांव कांदरकुइयां स्थित रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। बाइक जैसे ही कादरीगेट थाने के मसेनी से पांचाल घाट की ओर चली कि पीछे से आए तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित व उनकी पत्नी रूपम फुटपाथ की ओर गिरे, जबकि देव सड़क पर जा गिरा। इससे वह ट्रक की कपलिंग में फंस गया। आसपास के लोग चीख-पुकार करने लगे, मगर चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। इससे बच्चा सड़क पर गिरा और दोनों पहियों के बीच में फंस गया। करीब 30 मीटर दूर तक घिसटता हुआ चला गया। पैर को छोड़ पूरे शरीर के चीथड़े उड़ गए। काफी देर तक जब दुर्घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची, तो गुस्साए लोगों ने बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके बाद घायल प्रधान और उनके पति को ई-रिक्शा से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधा घंटे बाद थानाध्यक्ष कादरीगेट विनोद शुक्ला व पांचाल घाट चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, मगर लोगों ने आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात कही।
इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि चालक और ट्रक को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने बुझाने पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोला जा सका। बच्चे के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

चौराहे के ड्यूटी कर्मियों ने नहीं दी सूचना
दुर्घटना के बाद लोगों ने भागकर चौराहे पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से थाने में सूचना देने के लिए कहा। उन्होंने नंबर न होने की बात कह दी। इससे लोगों में गुस्सा पनप गया और जाम लगा दिया। सुरक्षा कर्मियों की इस करतूत से सभी में काफी गुस्सा दिखाई दिया।
सड़क पर बिखरे देव के खिलौने और माता-पिता के सपने
मासूम देव अपने खेलने के लिए खिलौनों का डिब्बा साथ लेकर चलता था। बाइक पर बीच में बैठा देव अपने साथ स्कूली बैग में कुछ किताबें, खिलौने भी लाया था। दुर्घटना के दौरान जब वह सड़क की ओर गिरा, तो एक लोहे के एंगल में फंस गया। चीख-पुकार होने पर रोकने के बजाय चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। लिहाजा वह सड़क पर गिरकर पहियों के बीच में फंसकर करीब 30 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। इससे बैग में रखे खिलौने और किताबें सड़क पर बिखर गए।

बाल-बाल बचे ट्रक को रोकने वाले
दुर्घटना के बाद कई लोग बाइक और पैदल भागकर ट्रक को रोकने का प्रयास कर रहे थे। उनकी मंशा थी कि बच्चा शायद घायल अवस्था में ही बच जाए, मगर चालक ने रुकवाने का प्रयास करने वालों पर भी कई बार ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। लिहाजा लोग कुछ दूरी के बाद लौट आए।