{"_id":"62df970a43f60450545d6ae4","slug":"farrukhabad-news-kanwariya-died-in-road-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क दुर्घटना में कांवड़िए की मौत, दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क दुर्घटना में कांवड़िए की मौत, दो साथी घायल
Tue, 26 Jul 2022 12:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
अनुज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी थाना बिछवां के गांव सुन्ना मई निवासी अनुज उर्फ मनोज कुमार (35) बाइक से अपने दो साथियों के साथ कांवड़ लेकर फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के अटैना घाट पर गंगा जल भरने गए थे। वहां से वह गोला जा रहे थे। तभी अटैना घाट के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिसमें अनुज उर्फ मनोज सहित बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर देर रात अमित को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन